दीपावली से पूर्व मंडल की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त : मंडलायुक्त

  • सड़क सुरक्षा को लेकर पूरे मंडल में चलेगा विशेष प्रवर्तन अभियान, तैयार होगा कार्रवाई का कैलेंडर
  • नवंबर के प्रथम सप्ताह में स्कूल वाहनों की होगी सघन जांच, फिटनेस, परमिट और सुरक्षा उपकरणों की होगी पड़ताल

कानपुर। मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में मंडलायुक्त शिविर कार्यालय स्थित सभागार में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंडलायुक्त ने दीपावली से पूर्व मंडल की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क मरम्मत के कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधारात्मक कार्य सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत पूरे मंडल में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के लिए कार्रवाई का कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सड़कों की मरम्मत, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाएं। उन्होंने मंडल के सभी ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित स्थलों) की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चिन्हित स्थलों पर सुरक्षा संबंधी उपायों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने दीपावली के अवसर पर यात्री बसों की नियमित जांच सुनिश्चित करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर अधिक से अधिक चालान की कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने नवंबर के प्रथम सप्ताह में पुलिस एवं परिवहन विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान वाहनों की फिटनेस, परमिट, आवश्यक अभिलेखों, सुरक्षा उपकरणों तथा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जाएगी। निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त एंबुलेंस वाहनों की भी जांच कर नियमों के उल्लंघन पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि मंडल के सभी जनपदों में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन के लिए नियमित प्रवर्तन अभियान चलाया जाए। इसके लिए पुलिस एवं परिवहन विभाग संयुक्त रूप से अभियान का कैलेंडर तैयार करें और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से लड़ेंगे राज्यसभा उपचुनाव, BJP ने किया नाम का ऐलान ........ स्पेन में भीषण हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर के बाद अफरा-तफरी, 40 से ज्यादा लोगों की मौत; कई घायल | Supreme Court का निर्देश, दिल्ली वोटर लिस्ट से हटाए गए 43 लाख लोगों के नाम सार्वजनिक करे आयोग ..... मोदी सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, 3 फीसदी महंगाई भत्ते में किया इजाफा |      INDIA गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को समर्थन देगी CJP, Abhijeet Dipke ने कर दिया बड़ा ऐलान ........... UP में फरवरी-मार्च में होंगे Assembly Elections, बोले केंद्रीय मंत्री Pankaj Chaudhary | Cyclone Arnab के असर से Andhra Pradesh के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का अलर्ट जारी ................. Cyclone Arnab के असर से Chhattisgarh में तेज बारिश, रायपुर समेत 12 जिलों में स्कूल बंद
Advertisement ×