बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सड़क पर मिला मोबाइल चौकी पहुंचकर लौटाया

कानपुर। आज के दौर में जहां लोग छोटी-छोटी बातों में अपने स्वार्थ को प्राथमिकता देते हैं, वहीं कानपुर के काकादेव में बच्चों ने ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है। मदर टेरेसा स्कूल के तन्मय गौड़, कानपुर पब्लिक स्कूल के वंश गौतम और रावतपुर के अन्य बच्चों को रास्ते में एक मोबाइल फोन पड़ा मिला।

मोबाइल अपने पास रखने के बजाय बच्चे उसे लेकर काकादेव थाना क्षेत्र चौकी पांडु नगर पहुंचे और चौकी प्रभारी रवि कुमार को सौंपते हुए कहा कि यह फोन जिसके भी हो, उसे वापस कर दिया जाए। बच्चों की इस सही सोच और ईमानदार पहल से प्रभावित चौकी प्रभारी ने उनकी पीठ थपथपाई, शाबाशी दी और उनके लिए खाने-पीने का सामान भी मंगवाया।

चौकी में तैनात उप निरीक्षक नारायण पांडेय ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल उसके वास्तविक मालिक शिवा सैनी (15 वर्ष), निवासी सर्वोदय नगर, थाना काकादेव क्षेत्र को वापस दिलाया। बच्चों की इस पहल ने साबित किया कि ईमानदारी की सीख केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कारों में जीवित है।

वहीं, चौकी प्रभारी का संवेदनशील व्यवहार पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत करने वाला कदम बना। इन बच्चों की ईमानदारी समाज के लिए एक संदेश है कि सड़क पर मिली वस्तु किसी दूसरे की अमानत होती है और उसे सही मालिक तक पहुंचाना ही सच्ची इंसानियत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द; 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश ................. 'डबल इंजन डबल जीरो', वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश ने ली BJP की चुटकी | बोस्निया में बड़ा हादसा: EU शांति मिशन के दौरान इटैलियन हेलीकॉप्टर क्रैश, 4 सैन्य कर्मियों की मौत, करीब 11 लोग घायल .. कृषि मंत्री Vijay Kumar Sinha की दो टूक, खाद और बीज में गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई |      Gujarat: PM Modi का बनासकांठा में रोड शो, हाथों में पोस्टर लिए लोगों ने लगाए 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' के नारे ............ Supreme Court ने कहा, रिश्ते में कड़वाहट आने पर सहमति से बने संबंध Rape नहीं | 'सड़क पर ड्रामा छोड़ें Rahul-Akhilesh', 'वोट चोरी' के आरोपों पर संसद में बहस के लिए Amit Shah का खुला चैलेंज ............... UP में 30 साल तक नहीं बनेगी Samajwadi Party की सरकार: Amit Shah
Advertisement ×