93 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भीतरगांव में हुआ आयोजन, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुए विवाह
  • प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये का प्रावधान, कन्या के खाते में मिलेंगे 64 हजार रुपये

कानपुर। शहनाई की मधुर धुन, वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विवाह की रस्मों के बीच शुक्रवार को 93 जोड़ों ने अपने नए जीवन की शुरुआत की। अवसर था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकासखंड भीतरगांव की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह का। हमीरपुर रोड स्थित कठेरुआ के क्षत्रिय पैलेस में आयोजित समारोह में एक ओर वैदिक मंत्रों के बीच विवाह की रस्में पूरी हुईं, वहीं आठ जोड़ों का विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित इस समारोह में विभिन्न वर्गों के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह संपन्न कराए गए। इनमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के 66, अन्य पिछड़ा वर्ग के 18, सामान्य वर्ग का एक तथा अल्पसंख्यक वर्ग के आठ जोड़े शामिल रहे। योजना के माध्यम से निर्धन एवं निराश्रित परिवारों की बेटियों के साथ ही पात्र विधवा, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा महिलाओं को भी विवाह के लिए सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

समारोह में नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक उपहार सामग्री प्रदान की गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये का प्रावधान है। इसमें 64 हजार रुपये की आर्थिक सहायता कन्या के बैंक खाते में ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाती है। इसके अतिरिक्त 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है, जबकि 15 हजार रुपये प्रति जोड़ा भोजन, पंडाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाते हैं। इस प्रकार योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में महत्वपूर्ण सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

विवाह समारोह में पारंपरिक उत्सव की झलक भी देखने को मिली। मुख्य द्वार पर शहनाई वादन के साथ वर-वधू और उनके परिजनों का स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों ने राधा-कृष्ण की रासलीला पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विवाह की रस्मों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पूरा आयोजन स्थल उत्सवमय रहा। सभी 93 जोड़ों के विवाह संबंधित धार्मिक एवं सामाजिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराए गए।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भीतरगांव अशोक कुमार सचान, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपजिलाधिकारी घाटमपुर, खंड विकास अधिकारी भीतरगांव गिरीश मिश्र, सह नोडल अधिकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय कुमार उत्तम, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बीरपाल तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द; 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश ................. 'डबल इंजन डबल जीरो', वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश ने ली BJP की चुटकी | बोस्निया में बड़ा हादसा: EU शांति मिशन के दौरान इटैलियन हेलीकॉप्टर क्रैश, 4 सैन्य कर्मियों की मौत, करीब 11 लोग घायल .. कृषि मंत्री Vijay Kumar Sinha की दो टूक, खाद और बीज में गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई |      Gujarat: PM Modi का बनासकांठा में रोड शो, हाथों में पोस्टर लिए लोगों ने लगाए 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' के नारे ............ Supreme Court ने कहा, रिश्ते में कड़वाहट आने पर सहमति से बने संबंध Rape नहीं | 'सड़क पर ड्रामा छोड़ें Rahul-Akhilesh', 'वोट चोरी' के आरोपों पर संसद में बहस के लिए Amit Shah का खुला चैलेंज ............... UP में 30 साल तक नहीं बनेगी Samajwadi Party की सरकार: Amit Shah
Advertisement ×