पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा PET परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

  • सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण, कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा PET परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुभाष स्मारक इण्टर कॉलेज, साकेत नगर, कौशिल्या देवी बालिका इण्टर कॉलेज, किदवई नगर, श्रीमती माया देवी गर्ल्स इण्टर कॉलेज, गोविन्द नगर, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप डी.एम.यू. इण्टर कॉलेज, गोविन्द नगर एवं चाचा नेहरू स्मारक इण्टर कॉलेज, गोविन्द नगर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा, सुचारु आवागमन, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा सम्बन्धी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को परीक्षा के दौरान सतर्कता बरतने, अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार करने तथा परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने के निर्देश दिए गए।

श्पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क एवं तत्पर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'10 लाख नहीं, 40% तो खाली था मैदान..' दिल्ली में विपक्ष की रैली पर संबित पात्रा का करारा तंज ............... गाजियाबाद MP-MLA कोर्ट से आजम खान को झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत, भेजे जाएंगे जेल! | पिता मुलायम की परंपरा और चाचा शिवपाल की इज्जत को तो ख्‍याल रखिए...राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- ‘बड़के भइया’ के लिए दरी बिछाने पहुंच गए दिल्ली |      बंगाल की खाड़ी में फिर आ रहा जलजला, चक्रवात 'अनर्ब' से भी ज्‍यादा खतरनाक है तूफान 'मुरसु', तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी ....................... गाजियाबाद अदालत ने Azam Khan को डासना जेल भेजा | जान दे देंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं, दिल्ली की रैली में Mamata Banerjee का भाजपा पर तीखा वार ......................... Rahul Gandhi का Election Commission पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे
Advertisement ×