कानपुर। संस्था राजकीय बाल गृह बालक में ‘विशेष बाल दिवस’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन के उपलक्ष्य में एक भव्य और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का संचालन हुआ। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग के उपनिदेशक (डिप्टी डायरेक्टर), वरिष्ठ आयुर्वेदिक आचार्या वंदना तथा जनपद जिला प्रोबेशनअधिकारी कार्यालय की ओर से शैल शुक्ला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उपनिदेशक ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ आयुर्वेदिक आचार्या वंदना ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली और पोषण का महत्व समझाया। वहीं शैल शुक्ला ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित सभी अतिथियों ने खूब सराहा। अंत में संस्था के अध्यक्ष ने सभी विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
