कानपुर। अवैध खनन के संबंध में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी एवं एसडीएम सदर श्री अनुभव सिंह के नेतृत्व में थाना पनकी एवं थाना सचेंडी क्षेत्र में रात्रिकालीन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्रों में अवैध खनन की गतिविधियों की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान अवैध खनन से संबंधित गतिविधियां संज्ञान में आने पर संबंधित व्यक्तियों व वाहनों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
