युवती को बंधक बनाकर रेप की कोशिश करने वाला आरोपी बना भिगी बिल्ली

उत्तर प्रदेश के मेरठ होटल कांड में बुधवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। घटना का मुख्य आरोपी सलमान जो फरार चल रहा था, एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एनकाउंटर के दौरान आरोपी चोटिल हो गया। रिपोर्ट के अनुसार सलमान पर होटल में दलित महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप है।

यह मामला तब सामने आया जब एक वायरल वीडियो में देखा गया कि पीड़ित महिला सलमान के चंगुल से छूटकर भाग निकली, जिसके बाद आरोपी आरोपी ने सड़क पर उसकी पिटाई की और महिला को उठा ले गया था। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।

गिरफ्तार आरोपी के सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह रोते-गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रहा है। सलमान कह रहा है कि सर, गलती हो गई, माफ कर दो, अब नहीं होगी गलती। वहीं, पुलिसकर्मी उसे कंधे पर टांगकर ले जा रहे हैं।

SSP B.B.G.T.S. मूर्ति ने बताया, “सदर बाजार पुलिस स्टेशन में एक शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सलमान नाम के एक व्यक्ति ने एक दलित महिला को बंधक बनाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया है। संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आज, 25 नवंबर 2026 को, हमें पुख्ता जानकारी मिली कि आरोपी लोहिया नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के नहर नरहेरा गांव के पास, निर्माणाधीन अंडरपास के निकट छिपा हुआ है। लोहिया नगर और सदर बाजार पुलिस स्टेशनों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेर लिया।

खुद को घिरा हुआ पाकर, आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जब पुलिस ने अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी पास के एक पुल पर चढ़कर भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान वह फिसलकर पुल से नीचे गिर गया, जिससे उसके दाएं और बाएं दोनों हाथों में चोटें आईं। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Supreme Court से राहुल गांधी को मिली राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द, अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई ... CM Dhami ने 36 नए नायब तहसीलदारों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- 5 साल में दीं 36000 नौकरियां | MP: अवैध सब्जी मंडी हटाने के दौरान इंदौर में जोरदार हंगामा, निगम कर्मचारी को नेता प्रतिपक्ष सोनिला मीमरोट ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़ . Punjab Police ने अमृतसर में हथियार व नशा तस्करी गिरोह पकड़ा, 7 गिरफ्ता |      Uttarakhand: मेरिट, टैलेंट और काबिलियत, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए 36,000 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन का CM धामी का दावा ... Jharkhand Assembly में SIR पर रोक का प्रस्ताव पेश, BJP ने किया विरोध | कैबिनेट का बड़ा फैसला... असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट, क्रेन-बुलडोजर का हब बनेगा भारत; तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल को हरी झंडी .... सपा के लिए 'राम नाम सत्य' का वक्त करीब, Yogi Adityanath ने साधा निशाना
Advertisement ×