प्रदेश अध्यक्ष राजीव जायसवाल के नेतृत्व में डीसीपी यातायात को सौंपा गया ज्ञापन

  • दूध, दवा व राशन ढोने वाले छोटे वाहनों के जुर्माने को न्यायसंगत बनाने की अपील

कानपुर। उत्तर प्रदेश ऑटो-लोडर संयुक्त कल्याण समिति ने ओवरस्पीड कैमरों के माध्यम से हो रहे भारी चालान और बिना समय पर सूचना मिले जुर्माना जारी किए जाने की समस्या को लेकर पुलिस उपायुक्त (यातायात), कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट को ज्ञापन सौंपा ।

प्रदेश अध्यक्ष राजीव जायसवाल के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने 25 नवंबर 2026 को दिए गए पत्र में वाहन मालिकों व चालकों की व्यावहारिक कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए यातायात व्यवस्था में सुधार और जुर्माना राशि में राहत देने की मांग की है। ज्ञापन में समिति ने बताया कि ऑटो-लोडर, पिकअप और छोटे मालवाहक वाहनों के माध्यम से दूध, दही, दवाइयों, राशन व अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं की आपूर्ति शहरों से लेकर गांवों तक की जाती है, जिससे जनसेवा के साथ-साथ सीमित आय वाले परिवारों की आजीविका भी चलती है समिति के अनुसार, कैमरों से फोटो खींचकर 4,000 रुपये या उससे अधिक के चालान अचानक होने और समय पर जानकारी न मिलने से वाहन मालिकों व चालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है ।

समिति की प्रमुख मांगें स्पीड लिमिट बोर्ड और गति सीमा: कैमरों से चालान करने से पहले संबंधित स्थानों पर स्पष्ट स्पीड लिमिट बोर्ड लगाए जाएं तथा वाहन व सड़क की स्थिति के अनुसार गति सीमा तय की जाए, चालान की समय पर सूचना कैमरा चालान होते ही वाहन मालिक को एसएमएस या अन्य माध्यम से तुरंत सूचना दी जाए, ताकि समय रहते उसका निस्तारण हो सके, जुर्माना राशि में राहत छोटे मालवाहक वाहनों के चालान की राशि कम कर उसे व्यावहारिक व न्याय संगत बनाया जाए।

जांच और आपत्ति का अवसर गलत, अस्पष्ट या संदिग्ध चालान होने पर शिकायत व जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाए और बिना उचित जांच के किसी को परेशान न किया जाए। रोजगार व जनसेवा का ध्यान नियमों के पालन के साथ-साथ छोटे वाहन मालिकों व चालकों के रोजगार और आजीविका का भी ध्यान रखा जाए समिति ने स्पष्ट किया है कि वे यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन को सहयोग देने के पक्ष में हैं, लेकिन ऐसी व्यवस्था चाहते हैं जिससे आम वाहन चालकों को अनावश्यक आर्थिक परेशानी से बचाया जा सके।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से रुहिद खान, शमीम भाई, राकेश कश्यप, अनूप यादव, राजू जायसवाल, सौरभ अग्निहोत्री, जितेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Supreme Court से राहुल गांधी को मिली राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द, अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई ... CM Dhami ने 36 नए नायब तहसीलदारों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- 5 साल में दीं 36000 नौकरियां | MP: अवैध सब्जी मंडी हटाने के दौरान इंदौर में जोरदार हंगामा, निगम कर्मचारी को नेता प्रतिपक्ष सोनिला मीमरोट ने जड़ दिया जोरदार थप्पड़ . Punjab Police ने अमृतसर में हथियार व नशा तस्करी गिरोह पकड़ा, 7 गिरफ्ता |      Uttarakhand: मेरिट, टैलेंट और काबिलियत, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए 36,000 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन का CM धामी का दावा ... Jharkhand Assembly में SIR पर रोक का प्रस्ताव पेश, BJP ने किया विरोध | कैबिनेट का बड़ा फैसला... असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट, क्रेन-बुलडोजर का हब बनेगा भारत; तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल को हरी झंडी .... सपा के लिए 'राम नाम सत्य' का वक्त करीब, Yogi Adityanath ने साधा निशाना
Advertisement ×