फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी दंपति गिरफ्तार 

कानपुर। रेलबाजार थाना क्षेत्र से बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी दंपति गिरफ्तार कर लिया।
रेलाबाजार थाना में दर्ज मुकदमा के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त संजय तिवारी उर्फ त्रिपाठी उर्फ पंडित और उसकी पत्नी शिवांगी तिवारी उर्फ संगीता को पुलिस टीम ने जनपद मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्तगण लोगों को झांसे में लेकर निवेश और व्यापार के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे। वे लोगों को दुकान खुलवाने और माल बिक्री पर कमीशन दिलाने का लालच देते थे। शुरुआत में भरोसा जीतकर पैसे लेते और बाद में तय शर्तों के अनुसार माल देना बंद कर देते थे, फिर संपर्क तोड़कर फरार हो जाते थे।
इस गिरोह के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा अन्य राज्यों में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। रेलबाजार थाने में दर्ज मामले में भी आरोप है कि अभियुक्तों ने वादी से करीब 2.50 लाख रुपये की ठगी की थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, संजय तिवारी के खिलाफ कानपुर नगर, कुशीनगर, गोंडा और उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर सहित कई स्थानों पर धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं शिवांगी तिवारी के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। इस गिरफ्तारी में रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह के नेतृत्व में गठित टीम, उपनिरीक्षक संदीप शर्मा, कांस्टेबल रविंद्र कुमार और महिला कांस्टेबल पूजा रानी की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×