पुलिस विभाग के साथ औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने मारा छापा, नारकोटिक्स दवाइयां भारी मात्रा में हुई बरामद

लखनऊ। थाना-मदेयगंज, लखनऊ पुलिस बल के साथ औषधि विभाग की संयुक्त टीम में सम्मिलित सन्देश मौर्य, औषधि निरीक्षक, लखनऊ, नीलेश कुमार शर्मा, औषधि निरीक्षक, लखनऊ द्वारा थाना-मदेयगंज, लखनऊ अन्तर्गत पक्के पुल के पास संयुक्त रूप से की गयी कार्यवाही में नारकोटिक (NRx) औषधि 1-Clampik 0.5mg Tablets, 2-Phensycor Cough Syrup 100ml  भारी मात्रा में बरामद किया गया।

मौके पर पकड़े गये दोनों अभियुक्तों के द्वारा उक्त औषधियों से सम्बन्धित कोई भी क्रय-विक्रय अभिलेख प्रस्तत नहीं किया। मौके से नियमानुसार फार्म-17A पर तीन औषधियों का नमूना जांच/परीक्षण हेतु संग्रहीत किया गया। बरामद औषधियों का मूल्य लगभग 02 लाख रूपये है। छापे के दौरान मौके पर 02 व्यक्ति, 01- पियूष तिवारी, 02- मो0 सलमान को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना-मदेयगंज, लखनऊ में एन0डी0पी0एस0एक्ट की धाराओं के अन्तर्गत एफ0आई0आर0 संख्या-0145/2024, दिनांक-25.09.2024 पंजीकृत कराया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति/अभ्यिुक्त पियूष तिवारी की मेसर्स ऋषि फार्मा के नाम से अमीनाबाद, लखनऊ में फर्म संचालित है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच/परीक्षण हेतु संग्रीत तीनों नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'सोनम जैसी को जेल जाना ही होगा, उसे फांसी हो, आखिरी समय में मैं अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाई...', राजा रघुवंशी की मां का छलका दर्द, | CJI प्रोटेस्‍ट के चलते बंद मेट्रो स्‍टेशनों से वकीलों को हुई परेशानी तो सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- दोपहर तक नहीं खुले तो मैं खुद दखल दूंगा | हिंसा से समाधान नहीं: Anna Hazare ने Police लाठीचार्ज को बताया गलत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की | दबे पांव पैर पसार रहा कोरोना? आंध्र-महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मिले कोविड केस, पिता के बाद बेटी भी संक्रमित; प्रशासन अलर्ट
Advertisement ×