डफरिन अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम किया गया आयोजित

कानपुर। महिला कल्याण विभाग, कानपुर नगर द्वारा डफरिन अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कल्याण विभाग की हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (HEW) टीम ने अस्पताल में जन्मी 11 नवजात बेटियों को बेबी किट उपहार स्वरूप प्रदान कर उनके जन्म का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर बेटियों के परिजनों को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से जुड़कर पात्र बेटियों को लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया गया। योजना में नवजात बालिकाओं सहित विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता का प्रावधान है।
कार्यक्रम में अस्पताल की अधीक्षिका रुचि जैन सहित अस्पताल का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाने तथा बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×