सी.एम. ग्रिड में हो रही धांधली के संबंध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा

कानपुर। क्षेत्रीय संयोजक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए के  सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में सोहेलदेव पार्टी के मोहम्मद उस्मान तथा अन्य पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कानपुर नगर कोटिया और मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी सी.एम. ग्रिड में हो रही धांधली के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से सौंप कर चर्चा की। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि कानपुर नगर में आपके द्वारा नगर के विकास वास्ते सी.एम.ग्रिड योजना के तहत नगर को 350 करोड़ रूपया 10 सड़कों का उच्चीकरण निर्माण हेतु दिया गया है कि नगर वासियों को अच्छी व जाम रहित सुविधा मिल सके और मरीजों के वास्ते एंबुलेंस आदि जाम में न फंसे परंतु इस आपकी महत्वाकांक्षी योजना को कानपुर नगर निगम के अधिकारी व ठेकेदार पलीता लगा रहे हैं।
कहा गया कि  नगर की महत्वपूर्ण सड़कों में जो काम कई माह से पूर्व प्रारंभ किया गया वह कछुआ चाल में गुणवत्ता विहीन चल रहा है, कंपनियां मनमानी ढंग से कार्य कर रही है जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है ग्रीन पार्क से घंटाघर तक एक प्रोजेक्ट है जो पहले जनता के चलने वास्ते फुटपाथ थे और जनता चलती थी अब फुटपाथ काफी चौड़े किए गए हैं जिन पर पैदल चलना बंद हो गया है और अनाधिकृत  कब्जे प्रारंभ हो गए हैं जिसमें मीट व खानपान की दुकान बना रही है और फुटपाथ पर कुर्सियां डालकर ग्राहकों को खिलाया जा रहा है।
सड़के जो चौड़ी होनी चाहिए वह सकरी हो गई है 14 मीटर की सड़क अब 9 मीटर की सड़क कर दी गई है जबकि शासन की मंशा रहती है कि सड़क चौड़ी हो और जाम न लगे यह सड़क ग्रीन पार्क से प्रारंभ होती है जहाँ अंतरराष्ट्रीय  क्रिकेट खेला जाता है और यह घंटाघर की ओर जा रही है घंटाघर का मतलब है कि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का पूरा लोड उस सड़क पर रहता है भीड़ काफी रहती है दिन में पैदल चलना भी दुबर रहता है फिर भी यह सड़क कम की जा रही है और फुटपाथ चौड़े किया जा रहे हैं नवीन मार्केट ऐतिहासिक मार्केट है वहां से ऐतिहासिक आनंदेश्वर मंदिर को जोड़ता है इस सड़क पर काफी ऑफिस स्कूल है  स्कूल की 2 बस निकलेगी तो जाम लग जाएगा।
नगर निगम व जल निगम एक दूसरे पर ठीकरा  फोड़ रहे हैं क्योंकि वहां पर जल निगम की भी लाइन है और नगर निगम की भी नालियां है जब दोनों तरफ बन जाएंगे तो सड़क और कम हो जाएगी अधिकारी तर्क देते हैं कि फुटपाथ चौड़ा हो जाएगा तो दुकान बना दी जाएगी जिससे कि सड़क खाली हो जाएगी या बिल्कुल सोच गलत है जहां-जहां फुटपाथ चौड़ा वही अतिक्रमण हो गया है इस प्रोजेक्ट को अप्रैल 2026 तक खत्म करना था वह अभी तक आधा भी नहीं बना है। स्वरूप नगर पुराना सेल टैक्स रोड कानपुर का पाँश इलाका कहा जाता है वहां पर काफी संख्या मैं शहर महत्वपूर्ण शहर वासी रहते हैं , चारों ओर खुदा पड़ा है।
आई.आई.टी. द्वारा कई कार्यो को दोषपूर्ण बताया गया है उनकी भी गुणवत्ता की जांच करा ले शहर का सुंदरीकरण वास्ते यह योजना है या नगर को जाम करने की योजना है जहां-जहां खुदाई हो वहां पर बैरिकेडिंग व हरा कपड़ा जाली वाला पड़ना चाहिए वह कुछ नहीं किया जा रहा है कहा गया कि आपसे अपेक्षा है कि इस महत्वाकांक्षी योजना की गुणवत्ता व संगठन द्वारा उठाए गए बिंदु पर उनकी उच्च स्तरीय जांच कराने का आदेश देने का कष्ट करें । जिलाधिकारी ने यह स्वीकार की फुटपाथ पर कोई भी दुकान नहीं लगेंगी जिलाधिकारी ने कहा जहां गड्ढे किए जाएंगे वहां पर बैरिकेडिंग और हरा कपड़ा डाला जाएगा जिससे गर्दा न उड़े और गुणवत्ता की जांच करने को भी कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×