कांग्रेस जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

कानपुर। गोलाघाट में युवक मोनू पुत्र ओम कैलाश की हत्या दो दिन पहले रात को हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शरीर परिजनों को दे दिया गया पर परिवार वालों की मांग पर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं हो रहा था और आरोपी भी गिरफ्तार नहीं किए गए। जिस पर परिजनों और गोलाघाट के लोगों ने सड़क पर शव रख कर जाम लगाया ।
हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए  क्षेत्रीय लोगों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता को बुलाया जिनके पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों से वार्ता हुए और दबाव के बाद प्रशासन ने तत्काल नामजद मुकदमा दर्ज किया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता को डीसीपी पूर्वी, एसीपी कैंट,एसएचओ कैंट समेत पुलिस अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कर पहले मोबाइल पे दिखाया और फिर जब FIR की कॉपी हाथ में दी गई तब पवन गुप्ता के समझाने के बाद पार्थिव शरीर हटाया गया। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि पुलिस को इस मामले में इतनी देर करनी ही नहीं चाहिए। मृतक के परिजनों को न्याय मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×