गर्मी और लू से बचाओ के लिए जू में जानवरों के लिये विशेष व्यवस्था

कानपुर।  भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के साथ लू से जानवरों को बचाने के लिए कानपुर चिड़ियाघर प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है। जहाँ बड़े जानवरों के बाडो में तापमान कम रखने की कवायद की जा रही है, तो वहीं अन्य जानवरों के लिये भी व्यापक व्यवस्था की जा रही है, मांसाहारी जानवरों के खान-पान में बदलाव किया जा रहा है तो शाकाहारी जानवरों के आहार में रसदार फल दिया जा रहा है।
कानपुर जू में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जानवरों के लिए चिड़ियाघर प्रशासन द्वारा तेजी से तैयारी की जा रही है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए क्षत्रीय वनरक्षक नावेद एकराम ने बताया कि गर्मी और लुको देखते हुए जू में जानवरों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। बताया चिड़ियाघर में 150 से अधिक वन्यजीव है बताया सभी बाडो मे कूलर लगाए जा रहे है साथ ही बाडो में फागर लगाए जा रहे है, इससे निकलने वाली फुहार बाडो को ठंडा रखने में मददगार होंगी, साथ ही  तिरपाल और खस की चटाई से भी बाडो को ढका जा रहा है, ताकि तापमान का प्रभाव कम किया जा सके।
बड़े जानवरों में गेंडा, बाघ आदि के बाडो में मिट्टी व पानी की व्यवस्था की गई है वह इस लिए कि जा इन जानवरों के बदन से मिट्टी चिपकेगी तो इन्हें ठंडक महसूस होगी। बताया कि मांसाहारी और शाकाहारी दोनो जानवरों के खान-पान में भी बदलाव किया गया है। जहाँ आहार में मांसाहारी जानवरो को मांस की मात्रा को घटाया गया है तो वहीं शाकाहारी जानवरो के लिये विशेष रूप से रसदार फलों को बढ़ाया गया है। सभी जानवरों के लिये विशेष रूप से पानी की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×