वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ में नज़र आएगी अदाकारा शिल्पा शेट्टी

फिल्मकार रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ में अदाकारा शिल्पा शेट्टी बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी स्टारर ये शो 19 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ‘इंडियन’ पुलिस फोर्स’ के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी ‘लेडी कॉप’ के रोल में नजर आएंगी।सीरीज की पूरी कहानी दिल्ली पुलिस के इर्द-गिर्द बुनी गई है। स्क्रीन पर शिल्पा एक सीनियर पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रही है जोकि आतंकियों को खत्म करने के एक मिशन में सिद्धार्थ मल्होत्रा को लीड कर रही हैं। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी के अलावा विवेक ओबेरॉय, शरद केलकर, निकितिन धीर, श्वेता तिवारी जैसे कई दिग्गज एक्टर भी नजर आएंगे। फिल्मकार रोहित शेट्टी, जो अपने नायक-केंद्रित पुलिस कैरेक्टर को स्क्रीन पर कलात्मक ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने शुरू में एक नायक के लिए डिज़ाइन की गई भूमिका के लिए शिल्पा शेट्टी को चुनकर एक आश्चर्यजनक कास्टिंग विकल्प को सामने लाया है।
‘इंडियन’ पुलिस फोर्स’ की मेकिंग की विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि यह किरदार पहले एक नायक के लिए था। लेकिन फिर आखिरी क्षण में, हमने शिल्पा को बुलाया जब वो चंडीगढ़ में ‘सुखी’ की शूटिंग कर रही थी। उसी दरम्यान वो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ भी कर रही थी और व्यस्त रहने के बावजूद भी वो इस सीरीज में काम की।
मुझे पता था कि वह ऐसा करने में सक्षम होगी। यहां तक कि एक एक्शन सीन के दौरान शिल्पा दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी लेकिन फिरभी उसने अपना काम पूरी तन्मयता से सम्पन्न की।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×