अधीर रंजन की BJP को चुनौती, हिम्मत है तो 2024 से पहले PoK छीनकर दिखाओ

पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। दरअसल, जम्मू कश्मीर से जुड़े एक विधेयक पर हुए चर्चा का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा था कि जवाहरलाल नेहरू की गलतियों की वजह से पीओके का जन्म हुआ। अब इसको लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साथ रही है। इन सबके बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भाजपा को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि अगर हिम्मत है तो 2024 से पहले पीओके को हासिल करके दिखाओ, पूरा देश आपको वोट करेगा।

अधीर रंजन चौधरी ने अपने बयान में कहा कि इस मामले पर सदन में पूरे दिन चर्चा होनी चाहिए। ये कोई छोटी बात नहीं है। भारत का इतिहास सिर्फ अमित शाह ही नहीं जानते, और भी होंगे। ताकि, देश के लोगों को पता चले…जब 2019 में अनुच्छेद 370 हटाया गया था, तो अमित शाह ने कहा था कि पीओके वापस लाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को सत्ता में आए 10 साल हो गए, अटल बिहारी वाजपेयी 6 साल तक सत्ता में रहे। तो, भाजपा को कौन रोक रहा है? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 2024 चुनाव से पहले पीओके वापस लो। पूरे भारत का सारा वोट आपको मिलेगा

गृह मंत्री अमित शाह के PoK वाले बयान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख़ अब्दुल्ला ने कहा कि सवाल है कि पहले चुनाव हो। उन्होंने कहा था कि वे तारीखें बताएंगे लेकिन अभिभाषण खत्म होने के बाद उन्होंने कोई तारीख नहीं बताई, हमारी मांग है चुनाव होने चाहिए। RJD प्रमुख लालू यादव ने कहा कि अमित शाह को कोई जानकारी नहीं है। PoK और जम्मू-कश्मीर में अभी जो हमले हो रहे हैं उन सबके लिए अमित शाह ज़िम्मेदार हैं। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू को गाली देना और गलत तथ्य रखना भाजपा की आदत बन गई है… आप आज कुछ भी कह सकते हैं क्योंकि जवाहरलाल नेहरू जवाब देने के लिए यहां नहीं हैं। यदि जवाहरलाल नेहरू ने अपनी बुद्धि का प्रयोग न किया होता, प्रयास न किया होता तो श्रीनगर हमारे पास नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×