अतिक्रमण हटाने हेतु प्रशासन कस लें कमर : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

कानपुर। जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में नगर के कैंटोनमेंट क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाने के संबंध में बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की अप्रैल माह में कैंटोनमेंट क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों को चिन्हित करके उन्हें हटवाने की कार्रवाई की जाएगी, जिससे माननीय न्यायालय के आदेश का परिपालन भी सुनिश्चित हो सकेगा। गौरतलब है कि मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद व सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में नगर के कैंटोनमेंट क्षेत्र में हुए अतिक्रमण और अवैध निर्माण को हटाने के आदेश दिए थे जिसके परिपालन में बैठक बुलाई गई थी।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि अतिक्रमण हटाने हेतु प्रशासन अभी से कमर कस लें, जिससे अप्रैल माह में हर हाल में अतिक्रमण हटाया जा सके। उन्होंने फीलखाना थाने के अंतर्गत भी हुए अतिक्रमण व अवैध निर्माण करने वालों को चिन्हित कर तथा उनके रहने की वैकल्पिक व्यवस्था की पहचान करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि अतिक्रमण व अवैध निर्माण हट जाने से आम जनमानस को आवागमन की सुविधा के साथ-साथ अन्य बेहतर सुविधाएं प्राप्त होने और माननीय उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का  पालन भी सुनिश्चित हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×