केरल के बाद अब दिल्ली-एनसीआर में भी कोरोना वायरस की एंट्री, मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग कर दीजिए शुरू

केरल के बाद अब दिल्ली-एनसीआर में भी कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है. गाजियाबाद जिले के शास्त्रीनगर इलाके में एक मरीज को कोरोना होने की पुष्टि हुई है. कोरोना का मामला सामने आने के बाद अब हड़कंप मचा है. स्वास्थ्य विभाग ने ऐहतियात बरतते हुए अब परिवार के सभी सदस्यों की जांच करवाने का फैसला किया है. इसके लिए परिवार के लोगों के सैंपल लेकर उनकी जीनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाएगी. बताया जा रहा है कि कोरोना मरीज की दुबई की ट्रैवल हिस्ट्री हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मरीज में कोरोना वायरस दुबई से ही आया है.

बताते चलें कि दुनिया में तेजी से फैल रहे कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 ने लोगों की की चिंता बढ़ा दी है. सिंगापुर में इस वेरिएंट के 56 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. भारत में भी अब तक 614 लोगों में यह वेरिएंट पाया गया है. बुधवार को 21 लोगों में यह वेरिएंट डिटेक्ट किया गया. अब उनके और परिवारों के सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है. सबसे ज्यादा मामले गोवा में सामने आए हैं. वहां पर कोरोना के नए वेरिएंट से पीड़ित 19 मरीज मिले हैं. जबकि केरेल और महाराष्ट्र में 1-1 केस दर्ज किया गया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना के मामलों की स्थिति जानने के लिए आज अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में देश में कोरोना के मामलों और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर चर्चा की गई. उन्होंने राज्य सरकारों को एडवाइजरी जारी कर कोविड के बेहतरीन मैनेजमेंट के लिए केंद्र- राज्यों में समन्वय को बेहतर करने को कहा. उन्होंने सलाह दी कि केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर हर 3 महीने में एक बार मॉक ड्रिल जरूर करनी चाहिए, जिससे हालात बिगड़ने पर तुरंत साझा तरीके से एक्शन लिया जा सके.

बैठक में देश में कोरोना मामलों पर प्रेजेंटेशन दे रहे स्वास्थ्य सचिव सुधांशु पंत ने कहा कि दुनिया की कोरोना दर के मुकाबले भारत में इन केस की संख्या बहुत कम है. हालांकि पिछले 2 हफ्ते में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या में अचानक तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है. देश में 6 दिसंबर को जहां कोरोना के मामले 115 थे, वहीं 20 दिसंबर को यह बढ़कर 614 हो गए. इस दौरान पीड़ित मरीजों में हल्के लक्षण देखे गए हैं और उन्हें घरों पर होम आइसोलेशन में रहकर बचाव करने के निर्देश दिए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×