अखिलेश यादव की चेतावनी बेअसर, स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं को हाल ही में नसीहत दी थी कि वह किसी भी तरह के विवादित बयान को देने से बचें। अखिलेश यादव ने महाब्राह्मण सभा में पार्टी नेताओं को आपत्तिजनक बयान नहीं देने को कहा था। हालांकि अखिलेश यादव की इस नसीहत का स्वामी प्रसाद मौर्य पर कोई असर नहीं हुआ है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर से हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने यह बयान दिल्ली के जंतर मंतर पर एक कार्यक्रम के दौरान दिया। उन्होंने महाब्राह्मण सभा के महज 24 घटों के भीतर ही हिंदू धर्म को लेकर विवादित बयान दे दिया है।

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हिंदू धर्म एक धोखा है। उनके इस बयान को लेकर विवाद काफी अधिक बढ़ गया है। बता दे की जंतर मंतर में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदू धर्म को एक धोखा बताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 1995 में अपने आदेश में कहा था कि हिंदू कोई धर्म नहीं है। यह लोगों के जीवन के जीने की एक शैली है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत कह चुके हैं कि हिंदू कोई धर्म नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि हिंदू कोई धर्म नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जब ऐसे लोग बयान देते हैं तो लोगों की भावनाएं आहत नहीं होती लेकिन यही बात स्वामी प्रसाद मौर्य कहे तो हिंदू धर्म धर्म नहीं बल्कि धोखा है तो लोगों की भावनाएं आहत हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×