दर्दनिवारक दवा ‘मेफटॉल’ के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में सचेत रहने को लेकर स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों और मरीजों को जारी किया अलर्ट

भारतीय भेषज संहिता आयोग (आईपीसी) ने दर्दनिवारक दवा ‘मेफटॉल’ के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में सचेत रहने को लेकर स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों और मरीजों को एक अलर्ट जारी किया है।

यह दवा आमतौर पर मासिकधर्म के दौरान होने वाले दर्द और रूमेटाइड गठिया के दर्द से राहत पाने के लिए इस्तेमाल की जाती है। मेफनेमिक एसिड दर्दनिवारक का इस्तेमाल रूमेटाइड गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस, हल्के से मध्यम दर्जे के दर्द, सूजन, बुखार और दांत दर्द से राहत पाने में किया जाता है।

आयोग ने अपने अलर्ट में कहा कि ‘फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया’ (पीवीपीआई) डेटाबेस से दवा के प्रतिकूल असर के प्रारंभिक विश्लेषण में ओसिनोफिला एवं सिस्टेमेटिक सिम्टम्स के प्रति दवा का रिएक्शन दिखाई दिया।

यह अलर्ट 30 नवंबर को जारी किया गया और इसमें कहा गया कि ‘‘स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों, रोगियों-उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे संदिग्ध दवा के इस्तेमाल से जुड़ी उपरोक्त प्रतिकूल प्रतिक्रिया (एडीआर) की संभावना पर बारीकी से नजर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×