कानपुर में शोभा यात्रा पर पथराव का आरोप, पुलिस ने ‘अफवाह’ बताया

रामनवमी की शोभा यात्रा पर पथराव के दावों के बाद रविवार शाम को कानपुर के नई सड़क इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। हालांकि पुलिस ने इसे अफवाह करार दिया है और कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है।

पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील के साथ ही कथित पथराव के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्रवण कुमार सिंह ने पत्रकारों से कहा कि शोभा यात्रा के आयोजकों की ओर से एक लिखित शिकायत मिली है जिसमें दावा किया गया है कि शोभा यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर नई सड़क के नज़दीक चंद्रेश्वर हाता के पास की इमारत की छत से पथराव किया गया।

पुलिस ने बताया कि इलाके से भागते हुए कुछ लोगों का एक कथित वीडियो सामने आने के बाद यह अफवाह फैली। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह अफवाह लग रही है, क्योंकि किसी को ईंट या पत्थर नहीं लगे हैं।

डीसीपी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, हमने उचित निरीक्षण किया है और सीसीटीवी फुटेज और वीडियो की जांच की है, लेकिन अभी तक आरोपों की पुष्टि करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मियों सहित सभी से अनुरोध किया गया है कि वे वीडियो फुटेज और तस्वीरें उपलब्ध कराएं, जिससे आरोपों की पुष्टि हो सके और पुलिस को कार्रवाई करने में मदद मिल सके। सिंह ने कहा, हमने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

डीसीपी ने बताया कि आस-पास के थानों से रिजर्व पुलिस बल और पुलिसकर्मियों को भेजा गया है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

उन्होंने बताया, “स्थिति नियंत्रण में है और हम अभी भी सतर्क हैं और स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।” उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वीडियो में जुलूस में शामिल कुछ लोग भागते हुए दिखाई दे रहे हैं और इस फुटेज ने विवाद को और बढ़ा दिया है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×