विद्यालय द्वारा अत्यधिक शुल्क लिया गया अथवा किताब, कॉपी किसी चुनिंदा दुकान से खरीदने को बाध्य किया तो खैर नहीं : जिलाधिकारी

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपदीय शुल्क नियामक समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी
कानपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपदीय शुल्क नियामक समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी, उक्त बैठक में समिति के सदस्यो के साथ-साथ समिति की विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन उपस्थिति रही। समिति की बैठक में उपस्थित होकर अभिभावक रजनीश उर्फ नीरज लोहिया निवासी 851 एल०आई०जी० ए- गुजैनी कानपुर नगर ने अवगत कराया कि उनकी पुत्री कक्षा 08 में एक्मे पब्लिक स्कूल, गुजैनी, कानपुर नगर में अध्ययनरत् है, विद्यालय द्वारा अत्यधिक शुल्क लिये जाने और फेयरडील बुक सेलर एण्ड स्टेशनरी, गोविन्द नगर कानपुर नगर से कॉपी और किताबे अधिक मूल्य में खरीदने की शिकायत की गयी है। उक्त के अतिरिक्त समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय), सह जिला विद्यालय निरीक्षक, कानपुर नगर द्वारा निर्गत नोटिस के क्रम में विद्यालयों द्वारा प्राप्त करायी गयी आख्या जनपदीय समिति द्वारा संतोषजनक न पाये कई स्कूलों को नोटिस जारी किया गया।
इन विद्यालयों पर जिलाधिकारी ने कसी नकेल जिलाधिकारी द्वारा जनपद के एक्मे पब्लिक स्कूल गुजैनी, ऐन एल के इण्टर कालेज अशोक नगर,ऐन एल के पब्लिक स्कूल जवाहर नगर, एस०जे० विद्या निकेतन इण्टर कालेज नौबस्ता, वेण्डी ऐकेडमी हाईस्कूल साकेत नगर और चिन्टल्स स्कूल 121 एच, आई०जी० रतनलाल नगर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे। जिसके जवाब में विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि नोटिस पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं। छात्रों से ना तो गलत फीस वसूली जा रही है और ना ही उन्हें किताब अथवा कॉपी किसी चुनिंदा दुकान से खरीदने को बाध्य किया जाता है। विद्यालयों के उक्त जवाब से जिलाधिकारी संतुष्ट नहीं दिखे। जिलाधिकारी व समिति के सदस्य संतुष्ट नहीं दिखे इसलिए उन्होंने 9 अप्रैल,बुधवार को समिति के समक्ष सुसंगत अभिलेख सहित उक्त विद्यालयों के प्रिंसिपल प्रधानाचार्य को उपस्थित होने के निर्देश दिए। वहीं किताबों की लिस्ट छात्रों को न देने पर विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×