Arvind Kejriwal का बड़ा दिवाली गिफ्ट, MCD के 5000 सफाई कर्मचारी होंगे स्थायी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 5000 संविदा कर्मचारियों को स्थायी पदों की पेशकश की जाएगी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि इन 5000 का कई तरह से शोषण किया गया। अपने फैसले की घोषणा करते हुए दिल्ली सीएम ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता है कि हम कच्चे कर्मचारियों की इस व्यवस्था को खत्म करेंगे। जब नगर निगम में बीजेपी की सरकार थी तो बहुत भ्रष्टाचार था। अब सब कुछ खत्म हो गया है। उन्होंने दावा किया कि कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलना शुरू हो गया है। दिवाली के मौके पर यह बड़ी घोषणा है।

अपने बयान में केजरीवाल ने कहा कि कल नगर निगम की सदन में बैठक हुई जिसमें प्रस्ताव पारित कर कहा गया है कि निगम के लगभग 5,000 सफाई कर्मचारियों को पक्का(स्थायी) किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जाता रहा है। 15 साल से निगम में भाजपा की सरकार थी और उन्होंने सफाई कर्मचारियों का शोषण किया। उन्होंने कहा कि दिवाली के मौके पर यह बहुत बड़ी घोषणा है, दिवाली- छठ पूजा सभी के लिए शुभ हो। उन्होंने कहा कि जनवरी में सरकार बनने के बाद अब तक 6494 सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का किया जा चुका है।

संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के 15 साल में सिर्फ़ 2 ही तरह की खबरें आती थी -भ्रष्टाचार और कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिली। MCD में AAP सरकार बनने के बाद समय पर सैलरी मिलती है और सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती
Advertisement ×