ARTO बनकर ट्रकों से वसूली करता था ड्राइवर, पुलिस ने पकड़ा तो सिखाया सबक

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली इलाके में फर्जी एआरटीओ बनकर ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. दरअसल, तहसीलदार राबर्ट्सगंज की गाड़ी लेकर उनका ड्राइवर गिट्टी-बालू से लदी ट्रकों से फर्जी आरटीओ बन बैठा. इसके बाद वह एंट्री कराने के नाम पर फर्जी रूप से वसूली कर रहा था. जबकि आस-पास खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. आरोपी ड्राइवर और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया. फर्जी एआरटीओ और उसके भाई की गिरफ्तारी राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के इमारती कॉलोनी के पास से हुई.

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के इमारती कॉलोनी के पास से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी फर्जी रूप से एआरटीओ बनकर सरकारी गाड़ी से गिट्टी-बालू लोड ट्रकों से अवैध रूप से वसूली करने की शिकायत मिली थी. इस शिकायत के बाद राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस के द्वारा दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

यह सरकारी गाड़ी तहसीलदार राबर्ट्सगंज की बताई जा रही है. जबकि गिरफ्तार किया गया आरोपी तहसीलदार का ड्राइवर और उसका भाई मनीष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया. वहीं पुलिस का कहना है कि फर्जी रूप से एआरटीओ बनकर वसूली करने के मामले में मामला रजिस्टर कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. दोनों युवक महूदी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि वर्तमान समय में राबर्ट्सगंज वार्ड नंबर 24 में रहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×