नवनीत राणा पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला, कहा- मेरा भाई तोप है, रोक रखा है वरना…

नवनीत राणा ने ओवैसी भाइयों को लेकर टिप्पणी की है, जिसके बाद ये मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में अब एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैंने छोटे को समझाने के बाद रोका हुआ है, छोड़ दूं क्या? एक बार छोटा निकल गया तो मेरे सिवा किसी की नहीं सुनेगा। किसी को मालूम नहीं है कि छोटा क्या है। वो एक तोप है जिसे मैंने रोका हुआ है, वरना जिस दिन कह दिया कि मियां मैं आराम करता हूं तुम संभालो तो…

उन्होंने कहा कि अभी मैंने रोका हुआ है तो वो सिंगल लेकर खेलता जा रहा है। अगर पूरी कमान उसे सौंप दी तो कैसी बैटिंग करेगा सोच लो। टी20 उसने शुरू किया तो तुम्हारा क्या होगा सोचो। बता दें कि ये विवाद तब शुरू हुआ है जब नवनीत राणा ने आक्रामक बयान दिया था। हैदराबाद में एक मंच पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि छोटा बोलता है कि पुलिस को 15 मिनट के लिए हटा दो हम दिखाएंगे हम क्या कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'रामलला के घर में चोरी करने वालों को सीधे फांसी', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर महंत दिनेंद्र दास का फूटा गुस्सा | 'आतंकवाद रुकेगा, तभी आगे बढ़ेगी बात', सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान की गीदड़भभकी को किया खारिज, दोहराई सख्त शर्त | अली खामेनेई के जनाजे पर आंसू बहा रहा ईरान, ट्रंप ने उड़ाया मजाक, कहा- हम अच्छे लोग हैं, एक हफ्ते की छूट दी | 'चंदा चोरों की कब्र खोद देंगे CM योगी, बुलडोजर भी चलेगा', पूर्व BJP नेता टी राजा का बड़ा बयान
Advertisement ×