आयुर्वेद हमारी साझी धरोहर, स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली का आधार : डीएम

  • 23 को सरसैया घाट पर होगा मुख्य कार्यक्रम, लगेगी आयुर्वेदिक प्रदर्शनी
कानपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस-2025 की तैयारियों को लेकर शनिवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस वर्ष 23 सितम्बर को 10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। इसकी थीम “आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए” तय की गई है। मुख्य कार्यक्रम सरसैया घाट पर होगा, जहाँ आयुर्वेदिक प्रदर्शनी भी लगेगी। प्रदर्शनी में औषधीय पौधों, जड़ी-बूटियों, पंचकर्म और योग से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे। लोग विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे।
वहीं सभी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में स्वास्थ्य शिविर, योग सत्र, औषधीय पौधों का वितरण और जागरूकता गतिविधियाँ होंगी। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह, बीएसए सुरजीत सिंह, डीपीआरओ मनोज कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×