बबेरू : धारदार हथियार से पत्नी और बेटी पर हमला कर भागा सिपाही, बेटी की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पीआरवी पुलिस वाहन के जीप चालक सिपाही ने घरेलू विवाद के चलते बुधवार रात कथित रूप से धारदार हथियार से अपनी पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बबेरू क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मर्का थाना क्षेत्र में पीआरवी संख्या-5478 (डायल-112) में जीप चालक पद पर कार्यरत सिपाही गौरव कुमार (35) ने घरेलू विवाद के दौरान बुधवार की रात करीब नौ बजे कथित रूप से धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से अपनी पत्नी शिवानी (32) और तीन साल की बेटी परी पर जानलेवा हमला कर दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गया।

उन्होंने बताया कि मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान बेटी परी की मौत हो गई और बेहतर इलाज के लिए शिवानी को कानपुर भेजा गया है।

सिपाही गौरव मर्का में किराए का कमरा लेकर पत्नी और बेटी के साथ रह रहा था। सीओ ने बताया कि देर रात खोजबीन के दौरान यमुना नदी के किनारे सिपाही गौरव कुमार का मोबाइल फोन और उसकी कुछ जरूरी वस्तुएं पाई गई हैं, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×