कलश लेकर लाल साड़ी में श्मशान घाट रील बनाने पहुंची लड़की, अगले दिन जो हुआ उसका……?

सोशल मीडिया पर लोगों ने अब हद ही कर दी है। पहले लोग शादी-ब्याह, जन्मदिन या मॉल में रील बनाने का शौक रखते थे लेकिन अब वो सीधा श्‍मशान घाट पहुंच जा रहे हैं। ये सब सिर्फ वायरल होने की सनक है और कुछ नहीं। व्‍यूज के चाहत में वो ये भी भूल जाते हैं कि उनकी हरकत से किसी की भावनाएं भी आहत हो सकती हैं। एक लड़की ने फिर ऐसा ही किया है। उसने श्मशान में जाकर रील बनाई।

वो लाल साड़ी पहनकर श्मशान पहुंची और अस्थि कलश को इशारा करते हुए लव सॉन्ग पर डांस किया। इंस्टाग्राम यूजर सोना रसारिया को 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वो अलग-अलग प्रकार के वीडियोज बनाकर लोगों को एंटरटेन करती हैं। हालांकि, अबकी बार सोना ने एक ऐसा वीडियो बना दिया, जिसे देखकर लोग भड़क गए। दरअसल, इस रील में सोना एक श्मशान पहुंची, जहां वो लाल साड़ी पहनकर अस्थि कलश के साथ डांस कर रही हैं। उनके बाल खुले हुए हैं और वो बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना की फिल्म, बरसात के गाने, लव तुझे लव मैं करती हूं पर डांस कर रही हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लाल साड़ी पहनकर एक लड़की अपने साथ अस्थि कलश लेकर आती है। उसके बाल खुले हुए हैं। हाथ में लाल चूडियां हैं। वो एक जलती हुई चिता के पास कलश रखकर वहीं डांस करना शुरू कर देती हैं। हालांकि, वीडियो पर कुछ लोगों का दावा है कि ये श्मशान नहीं लग रहा है, बल्कि कोई साधारण सी जगह है और जो धुआं उठ रहा है, वो कूड़े को जलाने की वजह से पैदा हो रहा है।

हालांकि वीडियो के उपर लिखा हुआ है ‘श्‍मशान में रील बनाने का नतीजा’। वीडियो में देखा जा सकता है कि रील पर लिखकर आता है। एक दिन बाद। और फिर दिखाया जाता है कि उसे कोई तांत्रिक झाड़ फूंक कर रहा है। वीडियो पर कई तरह के कमेंट आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×