अधिवक्ताओं पर लिखी जा रही झूठी रिपोर्टों पर लगे रोक: पंडित रवीन्द्र शर्मा 

  • अधिवक्ताओं पर एक ओर हो रहे जानलेवा हमले दूसरी ओर लिखी जा रही झूठी रिपोर्टें 
कानपुर, अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समित के नेतृत्व में अधिवक्तागण पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे जहां पर संघर्ष समित संयोजक पं रवीन्द शर्मा पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसियेशन ने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को बताया कि अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों पर निरंतर हमले हो रहे हैं 4 तारीख को कल्याणपुर थाना अंतर्गत आयुष्मान दीक्षित पर जानलेवा हमलाकर लूटपाट की गई कोई गिरफ्तारी नही हुई । कुछ दिन पूर्व नवाबगंज में अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवार पर हमला किया गया चमनगंज में अधिवक्ताओं पर सामूहिक हमला हुआ। किन्तु अभी तक किसी हमलावर की गिफ्तरी नही हुई ।एक ओर हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ताओं पर हमले बढ़ रहे है।दूसरी ओर अधिवक्ताओं पर झूठी रिपोर्टें लिखी जा रही है कुछ दिन पूर्व बिधनू में कोहना में बेकनगंज में और अभी 3 तारीख को गोविंद नगर में शोभित मिश्रा के खिलाफ जनवरी की घटना दिखाकर  386 में रिपोर्ट लिख दी गई।जो कि अधिवक्ताओं के उत्पीड़न को दर्शाता है इस पर तत्काल रोक लगाइए अन्यथा अधिवक्ता अपने मान सम्मान की रक्षा के लिए आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।पुलिस कमिश्नर ने ज्ञापन प्राप्त कर कहा कि हम सारे प्रकरणों को दिखवाएंगे और अधिवक्ताओं सहित किसी का भी उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।प्रमुख रूप से भानु द्विवेदी संजीव कपूर अतुल सिंह शैलेश त्रिवेदी राकेश सिद्धार्थ श्याम द्विवेदी तौहीद अजय प्रताप सिंह शुशील कुमार राजुल श्रीवास्तव सत्यम शुक्ला नूर आलम इंद्रेश मिश्रा प्रियम जोशी के के यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×