कनपुरिया टैलेंट से अभिभूत हुए बॉलीवुड एक्टर मुस्ताक खान

आलोक ठाकुर
कानपुर। दीप होटल गोविंद नगर में पी एफ सी फिल्म्स द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में बॉलीवुड के नामचीन एक्टर मुस्ताक खान ने शिरकत की। कनपुरिया टैलेंट को देखकर वह अभिभूत हो गए।मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कानपुर के ऊपर बनी कई फिल्में देख कर मैं भी कानपुर के नाम से प्रभावित था लेकिन श्री प्रमोद गुप्ता की कृपा से मुझे यहां आने का मौका मिला जिसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।अगर उनके द्वारा मुझे यह अवसर न प्राप्त होता तो मैं कनपुरिया टैलेंट से महरूम रह जाता। यहां के कलाकारों में बहुत ऊर्जा है और इसीलिए यहा राजू श्रीवास्तव जैसे कलाकार पैदा हुए है जिन्हीने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है।
प्रोग्राम के मुख्य अतिथि अरविंद सिंह, दीप्ति सिंह,अमित मिश्रा, मो. अरशद अंसारी, पी एफ सी फिल्म्स के डायरेक्टर /प्रोड्यूसर प्रमोद गुप्ता कोप- प्रड्यूसर नीरज और बॉलीवुड एक्टर मुस्ताक खान जी ने  दीप प्रज्वलित करके  कार्यक्रम का  शुभारंभ   किया। मुस्ताक खान जी ने बताया की पी एफ सी फिल्म्स ने प्रोडक्शन हाउस ने रियलिटी टीवी शो धमाल इंडिया डांस सुपर मॉम डांस के दीवाने कई सारे शो किया और चार सहर चलते हैं लव जिहाद रक्षक कई मूवीस एमएक्स प्लेयर हंगामा ओ टीटी पर रिलीज हो चुकी है हमेशा नई प्रतिभाओं को अपनी फिल्मों में मौका प्रदान किया है और उनके वहा से निकले कलाकार बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे है। इस अवसर पर  निधि गुप्ता वेद प्रकाश सुधीर तिवारी जय  अवस्थी,कृति त्रिपाठी बबिता सिंह , अमित सिंह, एडिटेटर आदित्य निगम , डायरेक्टर अनुज तिवारी श्याम गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×