व्यापारी लोकसभा चुनाव में होंगे निर्णायक : अभिमन्यु गुप्ता

कानपुर। माल रोड में आयोजित बैठक में समाजवादी व्यापार सभा ने कानपुर की सभी बाजारों में अभियान चलाकर सपा सरकार में व्यापारियों के लिए किए गए कार्यों को बताने और व्यापारियों से ज्यादा से ज्यादा मतदान इंडिया गठबंधन के पक्ष में करने की अपील करने का निर्णय लिया।साथ ही व्यापारियों के बीच शत प्रतिशत मतदान की अपील भी की जाएगी।समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष/प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर व्यापारियों के लिए किए गए कार्य और व्यापारियों से अपील की पुस्तक तैयार की गई है और प्रदेश के हर लोकसभा के बाजार में इस पुस्तक का वितरण किया जाएगा और  इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जितवाने की अपील की जाएगी।इस ही कड़ी में कानपुर में भी इसका वितरण किया जाएगा।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की सपा व्यापार सभा बाजारों में दुकानदारों,रेहड़ी और पटरी वालों के बीच पुस्तक वितरण कर के अभियान चलाकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के लिए वोट मांगेगी।अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की व्यापारियों के बीच नेता मुलायम सिंह यादव जी और अखिलेश यादव जी की सरकार में व्यापारियों के लिए किए गए कार्यों को बताया जाएगा।अभिमन्यु ने बताया की नेताजी ने अपने कार्यकाल में व्यापारियों के लिए चुंगी प्रथा और आवश्यक वस्तु कानून की धारा 3/7 खत्म करके वे व्यापारियों के मसीहा बन गए थे।पहली बार खुल के प्रदेश के मध्यम वर्गीय और छोटे व्यापारियों को किसी ने ऐसी राहत देने का काम किया था।अखिलेश  की सरकार में हर सेक्टर में विकास हुआ।पुस्तक में व्यापारियों से अपील की गई है की समाजवादी पार्टी ने ही व्यापारियों के हित में कार्य किया हैं और व्यापारियों की हर समस्या को केवल समाजवाड़ी पार्टी ने ही उठाया है।अपील में भाजपा के व्यापारी विरोधी चेहरे को उजागर किया जाएगा।सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता,प्रदेश सचिव विवेक श्रीवास्तव दीपू,ऋषि राज अग्रवाल,विनय कुमार,साकिफ कुरैशी,काले खान,सरफराज अहमद आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×