पूरवामीर मे राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित कर जन समुदाय को सुपोषण हेतु जागरूक किया गया

कानपुर। सरसौल(कानपुर)बाल विकास परियोजना सरसौल के अन्तर्गत सेक्टर पूर्वामीर में आंगनवाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर 2024के अंतर्गत   मंजू रानी कुशवाहा सेक्टर सुपरवाइजर की अध्यक्षता में पोषण माह का आयोजन किया गया दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पोषण माह आयोजन कर सामुदायिक गतिविधियों का रंगोली के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनीता गुप्ता सुषमा देवी, सुमन देवी, उमाकांती द्वारा विभागीय गतिविधियों प्रचार प्रसार किया गया। मंजू रानीकुशवाहा बताया गया की 1 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक पूरे देश में राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। 31 अक्टूबर 2024 को मां एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण करते हुए राष्ट्रीय पोषण माह 2024का शुभारंभ किया गया। 
जिसमें विभागीय अधिकारियों एवंआंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पौधारोपण किया गया है प्रतिदिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से राष्ट्रीय पोषण माह की मुख्य थीम -वृद्धि निगरानी, पोषण भी पढ़ाई भी एनीमिया ऊपरी आहार पोषण को प्रभावित करने वाले क्षेत्र जनसंवेदीकरण गतिविधियां आयोजित कर समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति स्वस्थ रहने हेतु जागरूक किया जा रहा है। कुशवाहा द्वारा सभी विषयों पर विस्तृत एवं प्रभावी  संदेश समुदाय को दिए गए एवं स्थानीय एवं पारंपरिक भोजन के प्रति प्रेरित किया गया अधिक से अधिक जन समुदाय के बीच जनसंवेदीकरण करते हुए स्वस्थ रहने हेतु जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से धीरेश कुशवाहा, उर्मिला उत्तम, नीलम देवी, शशि लता सिंह ,शिव कांति, विमला देवी ,रेखा देवी ,शिव देवी, तारा देवी, सुदामा देवी ,सरला देवी, सुमन लताबाजपेई,रामवती भागवती ,चमेली, गीता देवी, प्रमिला मिश्रा इत्यादि उपस्थित रही।  मंजू रानी कुशवाहा द्वारा सबको धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'सोनम जैसी को जेल जाना ही होगा, उसे फांसी हो, आखिरी समय में मैं अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाई...', राजा रघुवंशी की मां का छलका दर्द, | CJI प्रोटेस्‍ट के चलते बंद मेट्रो स्‍टेशनों से वकीलों को हुई परेशानी तो सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- दोपहर तक नहीं खुले तो मैं खुद दखल दूंगा | हिंसा से समाधान नहीं: Anna Hazare ने Police लाठीचार्ज को बताया गलत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की | मायावती की NEET Paper Leak पर अपील: सरकार-प्रदर्शनकारी मिलकर निकालें समाधान
Advertisement ×