श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) ने किया रामादेवी चौराहे का निरीक्षण 

कानपुर। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा द्वारा रामादेवी चौराहा एवं जाजमऊ क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त यातायात कपिल देव सिंह भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, डायवर्जन, पार्किंग एवं पुलिस बल की तैनाती सहित समस्त सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया।

अधिकारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बनाए रखें, यातायात को निर्बाध संचालित करें, आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में बाधा न आने दें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×