कानपुर में फैमिली आई0डी0 बनाये जाने का अभियान 18 जून से, राशन कोटेदार बनाएंगे फैमली आई डी

कानपुर। मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक की गयी। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश किये गये नगरीय क्षेत्र में फैमिली आई0डी0 के बनने की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाये जाने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ पूर्ति निरीक्षक के साथ बैठक की गयी। जिसमें निर्देशित किया गया कि कोटेदारों के माध्यम से राशन के लाभार्थियों की फैमिली आई0डी0 बनाये जाने का अभियान 18-जून 2025 से चलाया जायेगा।
अभियान को सफल बनाये जाने हेतु प्रत्येक क्षेत्रिय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक को लक्ष्य आवंटित किया गया है। इस कार्य के प्रगति के नियमित अनुश्रवण हेतु सभी क्षेत्र के कोटेदारों पर एक-एक जिलास्तरीय अधिकारी भी नामित किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया हैं,  कि प्रत्येक दिवस मे सायं को बनाये गये फैमिली आई0डी0 की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिये गये। जिन क्षेत्रिय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक द्वारा अपेक्षित प्रगति अर्जित नहीं की जाती है, उनके विरूद्व कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। इस बैठक में सहायक मत्स्य अधिकारी उपस्थित नहीं थी। जिनका एक दिवस का वेतन रोके जाने के निर्देश दिये गये। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, कानपुर नगर को निर्देशित किया गया कि फैमिली आई0डी0 की प्रगति की नियमित समीक्षा वर्चुअल बैठक के माध्यम से प्रतिदिन सायं बैठक आयोजित करायी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Bengal में Malda Border पर जबरदस्त हंगामा, अचानक आ गये हजारों Bangladeshi Infiltrators, BSF ने दिया करारा जवाब | TMC के बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अरूप रॉय को मिली कुर्सी; अभिषेक भी महासचिव पद से हटाए गए | 'दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देंगे', लखनऊ अग्निकांड से आहत हुए CM योगी, रद्द किए सभी कार्यक्रम; डिप्टी सीएम बोले- कोई नरमी नहीं बरतेंगे | Ayodhya Ram Mandir दान में चोरी! Kejriwal का आरोप, हर सनातनी दुखी; शुक्रवार को अयोध्या दौरे का किया ऐलान
Advertisement ×