बारिश के साथ तेज सर्द हवाओं से ठिठुरे शहरवासी, गुरूवार की सुबह से शुरू हुई बारिश, आसमान में छाये काले बादल

#  धुंध के कारण वाहन चालकों को हुई परेशानी, तापमान में आई गिरावट

कानुपर नगर, गुरूवार की सुबह भोर से कानपुर में बारिश शुरू होगी। कहीं कम तो किन्ही क्षेत्रों में ज्यादा बारिश हुई। आसमान में गहरे काले बादलों के साथ वातातरण में धुंध छाई रही, वहीं दोपहर को बीच-बीच में बादलों के बीच से सूरज भी चमका और लोगों को धूप की गरमाहट पहुंची, लेकिन सर्द और तेज हवाएं लगातार शहरवासियों में सिरहन पैदा करती रहीं।
प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद गुरूवार की सुबह-भोर से ही बारिश शुरू हो गयी। शहर में कहीं कहीं तेज बारिश भी हुई, बस बीच तेज बहती हवाओं ने सिरहन पैदा कर दी। दिसम्बर माह से पहले लोगों को आने वाली ठण्ड का अंजादा हो गया है। इसके साथ ही तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गयी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले चार दिनों में वातावरण में धुंध छाई रहेगी साथ ही नमी भी बढेगी। इसके साथ ही वर्षा की पूरी संभावना है। गुरूवार को लगभग 15 किलोंमीटर की गति से उत्तर पूर्वी हवाओं ने ठण्ड बढा दी। जहां गुरूवार को दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तो रात के तापमान में भारी गिरावर्ट दर्ज की गयी। बताया जाता है कि शहर के आस-पास के क्षेत्रों में भी बारिश हुई। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। आने वाले कुछ दिनों में मौसम ऐसा ही रहेगा साथ ही वातावरण में नमी के साथ ही वर्षा भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×