शहीदों की प्रतिमा स्थल के आसपास चलाया स्वच्छता अभियान

  • अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ज़िलाध्यक्ष मनोज भदौरिया की अगुवाई में आयोजित
कानपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा कानपुर  के द्वारा दक्षिण क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीदों एवं महापुरुषों की प्रतिमा स्थल के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया ने अर्रा क्षेत्र में शहीद अनमोल प्रताप सिंह की प्रतिमा की सफाई करते हुए बताया की वास्तव में भारत माता के असली सपूत यही है जिन्होंने अपनी मातृ भूमि की रक्षा के लिए हंसते हस्ते प्राण निछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने राष्ट्र को संविधान दिया जो देश के प्रजातंत्र को मजबूती प्रदान कर रहा है। आज भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने अंबेडकर के सिद्धांतों का अनुपालन करते हुए शोषित तथा वंचितों के अधिकारों को सर्वोपरि रखा है।
हर घर तिरंगा अभियान पर जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया ने कहा कि आज हर घर तिरंगा अभियान एक जन आंदोलन बन गया है, जिसमें हर कोई एकजुट होकर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा है। गांवों से लेकर शहरों तक, पूरे देश में लोग तिरंगा फहरा रहे हैं और हमारे देश के लिए बहादुरी से लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। इस अभियान ने युवाओं और बच्चों को विशेष रूप से प्रभावित किया है और उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम की यादों को संजोने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया ने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति या क्षेत्रीय निवासी को तिरंगा झंडा नहीं मिल पा रहा है तो वह उनके कार्यालय या फिलिंग सेंटर से निशुल्क प्राप्त कर सकता है आज तकरीबन 2 हजार तिरंगा झंडे वितरण किए गए इस मौके पर मुख्य रूप से धीरेंद्र सिंह भदौरिया पंकज तोमर हरिओम भदौरिया विकास त्रिपाठी महेंद्र सिंह परिहार महेंद्र सिंह तोमर पंकज सिंह राजावत करणी सेना राम अवतार सिंह अभिजीत राजावत शैलेंद्र चंदेल अरविंद चौहान नितिन चतुर्वेदी प्रियांशु ठाकुर संजय तिवारी सहित काफी संख्या मे पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×