बिजली कटौती के खिलाफ जिलाधिकारी से की शिकायत

कानपुर। कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष ने काफी संख्या में मौजूद कांग्रेस जनों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी कानपुर को बिजली संकट के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करी ताकि कानपुर की जनता को राहत मिला। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने जिलाधिकारी से मांग करी कि वे तत्काल बिजली संकट खत्म करने और केस्को की शिकायत प्रणाली को सुधारने हेतु एमडी केस्को से बात करें ताकि दर्द से कराह रहे कानपुर को राहत मिले।कांग्रेसजनों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।
कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि इस वक्त किसी भी सबस्टेशन पर बिजली कटौती,फॉल्ट या बिजली संकट पर आमजन को जवाब देने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं है।फोन बंद रहते हैं,या उठते नहीं या हमेशा व्यस्त रहते हैं।जनता शिकायत करवाने के मामले में अनाथ है।साथ ही पवन गुप्ता ने किसानों की समस्या के संबंध में भी राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, नदीम सिद्दीकी, विवेक पाल, रवि किशन भारती, राजेश गौतम, सीता अग्निहोत्री, संजय दीक्षित, रितेश यादव, धवल पांडे, इखलाख अहमद डेविड, पदम मिश्रा, आनंद शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, शीलू, मोहित दीक्षित, उपेन्द्र यादव, धर्मेंद्र सिंह चौहान, राकेश साहू, राम शंकर राय, विशाल जायसवाल, मुकेश कन्नौजिया, आजाद बौद्ध, निर्भय अवस्थी, अमरनाथ वाल्मीकि, विनोद अवस्थी, रवि पाल आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×