कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की पानी में डूब कर हुई आकस्मिक मृत्यु पर शोक सभा

कानपुर। विगत दिनों दिल्ली के पुराने राजेंद्र नगर में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की पानी में डूब कर हुई आकस्मिक मृत्यु पर आज समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वावधान में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में शोक सभा संपन्न हुई जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया।
शोकसभा में मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि श्रेया यादव तान्या सोनी नवीन डेल्विन की केंद्र सरकार व कोचिंग सेंटरों दिल्ली नगर निगम की लापरवाही के कारण कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की आकस्मिक मृत्यु हो गई है जिसकी समाजवादी पार्टी कटु शब्दों में निंदा करती है तथा केंद्र सरकार से मृतकों के परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग करती है क्योंकि छात्र हमारे देश का भविष्य है और छात्रों के साथ ऐसी दुखद घटना बहुत ही निंदनीय है तथा इस घटना की सीबीआई या अन्य किसी सरकारी विभाग से जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करके जेल भेजा जाए।
शोकसभा के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर मृतकों के परिवार को इस दुख की घड़ी में साहस और धैर्य प्रदान करने तथा मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
शोक सभा में महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू,मो अरशद दद्दा,रजत मिश्रा,सत्यनारायण गहरवार,संजय निषाद,शबाब अबरार,हरभजन यादव,जफरुल हसन,जसवेंद्र प्रताप निषाद,शाकिब अब्बासी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×