भयावह त्रासदी : नेपाल में भीषण बाढ़ में 105 से ज्यादा भारतीय गायब, 291 विदेशी समेत कुल 400 पर्यटक लापता

भारत का पड़ोसी देश नेपाल इस समय एक भयावह त्रासदी से ग्रस्त है। रसुवागढ़ी इलाके में बुधवार (26 अगस्त 2026) हिमस्खलन और अचानक आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक 105 से ज्यादा भारतीय समेत लगभग 400 लोगों के लापता होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक, रसुवा के भोटेकोशी नदी में बाढ़ सुबह करीब 8.30 बजे के आसपास आई, जिससे नेपाल-चीन मितेरी पुल बह गया और तीर्थयात्रा मार्ग का संपर्क टूट गया। इसमें 40 किलोमीटर तक की सड़क और 19 पुल तबाह हो गए। इतना ही नहीं,  इस बाढ़ में स्थानीय बस्ती के साथ-साथ कई घर, रास्ते और पुल भी प्रचंड बहाव में बह गए हैं।

नेपाल के पर्यटन बोर्ड ने बताया कि यह जानकारी पर्यटन और ट्रैवल कंपनियों से मिली शुरुआती एजेंसी-वार रिपोर्ट पर आधारित है। बोर्ड के अनुसार, प्रभावित इलाकों से 384 यात्री लापता बताए गए हैं, जिनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। नेपाल पर्यटन विभाग की ‘लापता लोगों’ की सूची में यह भी बताया गया है कि हिमालयी ग्लेशियर क्षेत्र से 37 NRI लापता हैं।

विदेशी पर्यटकों में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, अमेरिका, मलेशिया, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक शामिल हैं। हालांकि, अभी कई अन्य विदेशी पर्यटकों की राष्ट्रीयता की पुष्टि होना बाकी है।

इस भीषण संकट को देखते हुए नेपाल की सेना ने प्रभावित इलाकों में कमान संभाल ली है। इसमें फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। नेपाल प्रशासन और ट्रैवल एजेंसियां लापता यात्रियों की डिटेल्स जुटाने और उनकी सही लोकेशन पता लगाने का प्रयास कर रही है।

नेपाल सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे बुरी तरह प्रभावित बुसी और तुसु से अबतक 20 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। नेपाल सेना के प्रवक्ता के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए 15 हेलीकॉप्टरों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, मछली ट्रेनिंग कैंप में एक विशेष मेडिकल सेंटर बनाया गया है, जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। काठमांडू से रसुवा के लिए अतिरिक्त सैन्य और मेडिकल टीमें भी भेजी गई हैं।

इस मुश्किल घड़ी में भारत ने मदद का भरोसा दिलाया है। पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर बताया कि मैंने प्रधानमंत्री बालेन शाह से बात की और नेपाल में आई बाढ़ में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस मुश्किल समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी टीमें बचाव और राहत कार्यों के लिए मिलकर काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में भीषण बाढ़ में 105 से ज्यादा भारतीय गायब, 291 विदेशी समेत कुल 400 पर्यटक लापता ...... चीन से आई तबाही की लहर, पल भर में बहा ले गई कई जिंदगियां... ताश की पत्तों की तरह ढह गया फ्रेंडशिप ब्रिज | अखिलेश-डिंपल ने महिलाओं को हर साल 40000 रुपए देने का किया ऐलान, BJP ने बताया चुनावी हवा हवाई ......... Hijab विवाद पर BJP बोली: पहनावा तय करना अदालत का काम नहीं, स्कूल प्रशासन ले फैसला | चिराग पासवान ने नई टीम का किया ऐलान, पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव; सुरेंद्र विवेक को सौंपी बिहार की कमान .......... UP में 50 हजार छात्राओं को Scooty देंगे CM Yogi Adityanath, अक्टूबर में वितरण | अच्छे दिन हुए महंगे: Congress ने Modi सरकार पर साधा निशाना, पूछा- कैसे चलेगा घर? ......... 'जो बोया वो ही काट रहे हैं Imran Khan', Mehbooba Mufti ने दिया बड़ा बयान
Advertisement ×