छत से गिरकर युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, हैलट किया गया रेफर

कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणखेड़ा गांव में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में घर की छत पर सो रहा एक युवक संतुलन बिगड़ने के कारण उस समय नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह लघुशंका जाने के लिये उठा।
लक्ष्मणखेड़ा निवासी सौरभ पुत्र रामप्रकाश रविवार रात घर की छत पर सोया हुआ था। बताया जाता है कि देर रात करीब वह लघुशंका के लिए उठा, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे छत से नीचे जा गिरा। गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे सीएचसी भीतरगांव ले गए।
सीएचसी भीतरगांव में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल (जिला अस्पताल) रेफर कर दिया गया।
साढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक के छत से गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए कानपुर अस्पताल ले जाया गया है, जहां परिजनों की मौजूदगी में उसका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'लखनऊ हमारी तपोभूमि-कर्मभूमि...' यूपी चुनाव 2026 से पहले दो दिवसीय दौरे पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- BLO चुनाव व्यवस्था की अहम कड़ी | 'जनता अगले चुनाव में सपा को हमेशा के लिए साफ ही कर देगी': CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला .... ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा | तीन पिस्‍टल बरामद लेकिन चली सिर्फ एक...दिव्‍या हत्याकांड में हथियार पर उलझी पुलिस; मानस का iPhone हुआ अनलॉक तो खुलेगा लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस | रक्षाबंधन पर CM योगी का महिलाओं को तोहफा, 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक बसों में फ्री यात्रा, सेफ्टी के लिए एक साथी का भी टिकट माफ
Advertisement ×