अवैध संबंध के चलते विद्यालय में काम करने वाले रसोइये की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बरेली। बरेली जिले में बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर अवैध संबंध के चलते प्राथमिक विद्यालय के रसोइये के सिर पर ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नगरिया नबदिया गांव में प्राथमिक स्कूल के रसोइयामहिपाल सिंह (45) के सिर को शनिवार रात किसी ने ईंट से कुचल दिया और रविवार सुबह उसका शव उसकी चचेरी बहन के घर के सामने पड़ा मिला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) घुले सुशील चंद्रभान ने घटनास्थल का जायजा लिया और जल्द ही मामले के खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि महिपाल सिंह मूल रूप से शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर थाने के मगनपुर का निवासी था और करीब 20 साल से वह अपने चचेरे बहनोई राम सिंह के यहां रह रहा था। उसके मुताबिक करीब 10 साल से वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोईया के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने शव की तलाशी ली तो जेब से आपत्तिजनक चीजें मिलीं।

बिथरी चैनपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय तोमर ने बताया कि मृतक की जैकेट से कंडोम और लिपस्टिक मिली है एवं पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। तोमर के मुताबिक दोनों ने बताया है कि इस रसोईये के गांव की एक महिला से अवैध संबंध थे और वह उससे मिलने जाया करता था, जिसकी जानकारी महिला के बेटे को हो गयी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का बेटा घात लगाए बैठा था और जैसे ही रसोईया महिला के घर की तरफ चला तभी उसने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि महिला के बेटे की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×