घुसपैठियों को भी देंगे 450 रुपये में सिलेंडर, कांग्रेस नेता के बयान पर झारखंड में बवाल

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने गुरुवार को घुसपैठियों को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिससे सियासी पारा चढ़ गया है। गुलाम अहमद मीर ने घुसपैठियों को लेकर भाजपा के रुख पर सवाल उठाया और पूछा कि इस शब्द से पार्टी का क्या मतलब है। मीर ने कहा कि केंद्र में 10 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद बीजेपी घुसपैठियों की पहचान नहीं कर पाई है। बीजेपी को बताना होगा कि घुसपैठिए कौन हैं। एक अन्य विवादास्पद टिप्पणी में, उन्होंने कहा कि यदि इंडिया ब्लॉक सत्ता आती है ना हिंदू देखा जाएगा ना मुसलमान और घुसपैठियों को भी 450 रुपये में सिलेंडर देंगे।

मीर की यह टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा झारखंड में एक रैली में की गई घोषणा के कुछ ही दिनों बाद आई है कि यदि भाजपा चुनी जाती है, तो वह आदिवासियों की भूमि को घुसपैठियों से बचाने के लिए उपाय करेगी। सोमवार को सरायकेला में एक रैली में बोलते हुए, शाह ने कहा कि भाजपा आदिवासी महिलाओं से शादी करने वाले “घुसपैठियों” को भूमि हस्तांतरण को रोकने के लिए एक कानून लाएगी। अब भाजपा ने गुलाम अहमद मीर के इस बयान को मुद्दा बना लिया है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस झारखंड में घुसपैठियों को गैस सिलेंडर देने की घोषणा कर रही है। कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर कह रहे हैं कि हम घुसपैठियों को 450 रुपये में सिलेंडर देंगे। ये वो घुसपैठिए हैं जो बांग्लादेश से हमारे देश में आए हैं। मैं कहना चाहता हूं कि राज्य खतरे में है और आप सभी को इसे बचाना है। अमित शाह ने कहा कि आरोप लगाया कि झारखंड में हेमंत सोरेन की नाक के नीचे घुसपैठ होने की वजह से आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) की आबादी कम हो रही है, लेकिन कल्पना सोरेन उनसे ही वोट मांग रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×