चर्चाओं के बीच : फिल्म निर्माता अखिलेश पांडेय

अखिल इमैजिनेटर प्राइवेट लिमिटेड और श्रीहान एग्रो एंड एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड के स्वत्वधारी फिल्म निर्माता अखिलेश पांडेय इन दिनों चार भाषाओं में बनने वाली फिल्म ‘अश्वत्थामा’ की घोषण के बाद से बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गए हैं। ‘अश्वत्थामा’ के निर्देशक रविन्द्र कुमार हैं। बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक शिवकुमार की हिंदी फिल्म ‘लव बर्ड’ भी इनके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है। इनकी आगामी वेबसीरिज ‘कांची’ अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है जो जल्द रिलीज होगी। नवोदित प्रतिभाओं को चांस देने में अग्रणी फिल्म निर्माता अखिलेश पांडेय पूर्व में भी कई फिल्म, वेबसीरिज, शॉर्ट फिल्म और म्यूजिक वीडियो का निर्माण कर चुके हैं।
वह एक सफल फिल्म निर्माता के साथ साथ सफल व्यवसायी भी हैं। फिल्म निर्माण के साथ फिलवक्त अखिलेश पांडेय ‘सारेगामा’ के कुल बारह हिंदी गीतों का निर्माण वो अपनी कंपनी अखिल इमैजिनेटर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले तैयार कर रहे हैं जिसमें से चार गानों की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन भी शुरू हो चुकी है। इन गीतों का निर्देशन रोहिन बनर्जी कर रहे हैं। इसके क्रिएटिव निर्देशक और कार्यकारणी निर्माता विपिन पांडेय है। डीओपी ओमप्रकाश विश्वकर्मा और इन गीतों में कलाकार संजय भारद्वाज, सरफराज, आरजू, सिमरन खान, करिश्मा तोमर, शिवानी और विवेक हैं। अखिलेश  पांडेय ने सेंट एंड्रयूज कॉलेज गोरखपुर से गणित और अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। प्रारंभ  में इन्होंने कॉरपोरेट व्यवसाय में फिर बाद में फिल्म व्यवसाय के क्षेत्र में कदम रखा। पिछले 15 वर्षों से बॉलीवुड में एक्टिव अखिलेश पांडेय अखिल इमैजिनेटर प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बतौर फाइनेंसर अबतक हिंदी और बंगाली भाषाओं में निर्मित एक दर्जन फिल्मों और धारावाहिकों के लिए वित्तीय सहयोग दिया है। अखिलेश पांडेय ने बतौर फिल्म निर्माता  हिंदी फिल्म ‘ककहारा’, ‘रहम दिल कातिल’, वेबसीरीज ‘मोनालिसा’, ‘फरेब’, ‘द हाउस’ का निर्माण किया है, जो इमैजिनेटर  प्राइवेट लिमिटेड डिजिटल वेब प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होने के साथ साथ हंगामा, एमआई टीवी, टाटा प्ले, एयरटेल एक्सट्रीम, अमेजन स्ट्रिंग, वी नेटवर्क, एमएक्स प्लेयर, आइडिया नेटवर्क में उपलब्ध है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×