खाई में गिरी डीसीएम, जरा सी लापरवाही एक चालक के लिए मौत का फरमान बन गयी

कानपुर नगर, जरा सी लापरवाही एक चालक के लिए मौत का फरमान बन गयी। हुआ कुछ यूं की डीसीएच चालक की ड्राईविंग के दौरान झपकी लग गयी और अचानक उसने गाडी का नियंत्रण खो दिया, जिससे डीसीएम एक खाई में जा गिरी, सूचना के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने जब चालक को निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
आये दिन कानपुर के हाइवे में कोई न कोई दुघर्टना घटित होने का क्रम जारी है। शुक्रवार की भोज को सुबह कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें कानपुर से कन्नौज हाईवे पुल पर एक तेज रफ्तार डीसीएम गाडी अचानक हाईवे किनारे एक खाई में जा गिरी। बताया जाता है कि चालक को नींद की झपकी आ जाने के कारण उसने गाडी पर से संतुलन खो दिया और हादसा हो गया। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। मौेक पर पहुंची पुलिस ने जब तक डीसीएम के चालक को निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डीसीएम चालक के पास मिले लाइसेंस से उसका नाम रंजीत कुमार पाल है और वह अलमऊ गांव जगन्नाथपुर थाना गोपीगंज, जिला संत रविदास नगर का रहने वाला है यह जानकारी हुई। पुलिस द्वारा चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मृतक चालक के घरवालों को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×