नाले में पडा मिला नवजात का शव

कानपुर नगर, बुधवार की सुबह नाले में एक नवजात शिशु का शव पडा होने की खबर फैलने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गयी। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शिशु के शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बिधनू क्षेत्र के मझावन स्थित एक नाले में बुधवार की सुबह क्षेत्रवासियों ने एक नवजात शिशु का शव पानी में उतराते देखा। थोडी ही देर में खबर तेजी से फैल गयी और वहां ग्रामीणों की भीड एकत्र हो गयी। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पंहुची बिधनू थाने के पुलिस द्वारा नवजात के शव को नाले से निकलाया गया और उसकी शिनाख्त का प्रयास किया गया।काफी देर तक बच्चे के बारे में कोई जानकारी न हो सकी। पुलिस द्वारा नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | अब हमारी निगाह 3 पर नहीं 403 पर', अखिलेश ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारने के दिए संकेत तो राजभर बोले- हो गया टांय-टांय फिस्स ... Mizoram में Codeine Syrup की अवैध बिक्री पर सख्ती, रद्द होंगे Drug License |      लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग, ऊंची लपटों के साथ आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार .... Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट | 'किसी खानदान में जन्म लेने भर से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, जनादेश प्राप्त करना है तो सेवा कीजिए...', राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू का हमला
Advertisement ×