Yogi पर दिल्ली से फैसला आ गया, UP में हलचल हुई तेज!

यूपी में सरकार के अंदर जारी पावर गेम की जंग दिल्ली तक पहुंच गई है। नीती आयोग की मीटिंग के बाद अब बीजेपी हेडक्वार्टर में बड़ी बैठक होने वाली है। ये मीटिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच होगी। इसके लिए नेताओं का पहुंचना शुरू भी हो गया है। उत्तर प्रदेश के सियासी ड्रामे के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी कार्यालय पहुंच गए हैं। उनसे पहले यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि यूपी में किसी भी तरह का नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा। यानी योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने रहेंगे। सूत्रों के अनुसार यूपी में सीएम को लेकर कई बदलाव नहीं होगा। लोकसभा में बीजेपी की हार पर लगातार समीक्षा चल रही है। इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष यूपी सदन पहुंचे। योगी आदित्यनाथ और बीएल संतोष के बीच लंबी मुलाकात हुई और राजनीति पर चर्चा हुई।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद लगातार बीजेपी में मंथन का दौर चला। 18 जुलाई के मुलाकातों का दौर काफी अहम रहा। यूपी में हार की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की तरफ से ली गई थी। पीएम से उनकी एक घंटे की मुलाकात हुई थी। अब यूपी में सूलह का फॉर्मूला सामने आ रहा है। जिसके तहत आलाकमान से सीएम योगी को हरी झंडी मिलती नजर आई। इसके साथ ही 2027 का चुनाव उन्हीं के नेतृतव में लड़ा जाएगा ऐसी बात भी कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×