प्रधानमंत्री से अंबेडकर जयंती पर जिला न्यायालयों में अवकाश की मांग

  • अंबेडकर जयंती पर जिला न्यायालयो में हो अवकाश
कानपुर। अधिवक्तागण प्रधानमंत्री से अंबेडकर जयंती पर जिला न्यायालयों में भी अवकाश की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे जहां पर बोलते हुए पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने कहा कि  भारत सरकार ने संविधान रचयिता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है  उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों में भी 14 अप्रैल को अवकाश है। किंतु जिला न्यायालय खुले है जिला न्यायालयों के खुले होने से देश का एक बड़ा वर्ग ( जिला न्यायालयों के अधिवक्ता और वादकारी) जयंती समारोह को जिस हर्षोल्लास से मनाना चाहते हैं वैसे नहीं मना पाते है।जयंती समारोह को विधिवत मनाने के लिए जिला न्यायालयो में भी अवकाश होना चाहिए। हम पूर्व में भी आपसे अवकाश की मांग करते रहे है।
समानता के पक्षधर रहे डॉ  भीमराव अंबेडकर जी के जयंती पर उच्चतम न्यायालय बंद उच्च न्यायालय बंद किंतु जिला न्यायालय खुले यह बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की समानता की परिकल्पना के विपरीत है। हमारी प्रधानमंत्री से मांग है कि आप अपने पद और गरिमा का प्रयोग करते हुए 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती पर जिला न्यायालयों में भी  अवकाश घोषित करा हम सबको जयंती समारोह विधिवत मनाने का मौका प्रदान करें।
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रतिवेदन प्राप्त कर कहा कि आप का प्रतिवेदन आवश्यक कार्यवाही हेतु तत्काल प्रधानमंत्री कार्यालय भेज दिया जाएगा।
प्रमुख रूप से शेष बाजपेई, राकेश सिद्धार्थ, हरी शुक्ला, आयुष शुक्ला, कमलेश गौतम, राजीव लोचन, दिनेश राम, अजीत यादव, भगवत दास, विजय कुमार, प्रेम शंकर मिश्र, विनीत शर्मा, सतीश त्रिपाठी, अभय शर्मा, मनीष कुरील, प्रियम जोशी, सचिन गुप्ता, वीर जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×