कानपुर सीएमओ को हटाये जाने की मांग हुई तेज़, सीएमओ के संरक्षण में चल रहा है नर्सिंग होमों में लूट घसूट व भ्रष्टाचार

कानपुर। आदर्श लोकदल की एक बैठक कचेहरी कैम्प कार्यालय हुई। बैठक में कानपुर के सीएमओ के संरक्षण में अनियमितताओं एवं नर्सिंग होमों में लूट घसूट व भ्रष्टाचार चल रहा है तथा सरकारी डाक्टर प्राईवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं, उन पर अंकुश न होना इस बात का प्रतीक है कि कानपुर नगर का सीएमओ सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहा है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाकिर अली उस्मानी ने कहा कि जन प्रतिनिधियों का सीएमओ के समर्थन में बयान आना कानपुर के जिलाधिकारी के कार्यों में सीधा हस्तक्षेप है। कानपुर के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रसाद सिंह के आने के बाद जन समस्याओं का समाधान मौके पर किये जाने का प्रयास हो रहा है। उससे कानपुर की जनता उनको अच्छा अधिकारी के तौर पर जानने लगी है। बैठक में उ०प्र० के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उ०प्र० डिप्टी चीफ मिनिस्टर बृजेश पाठक से कानपुर के सीएमओ को तत्काल हटाये जाने की मांग की। जिलाधिकारी कानपुर के संस्तुति को अमली जामा पहनाया जाये। सीएमओ को तत्काल हटाये जाने की मांग करने वालों में प्रमुख रूप से शाकिर अली उस्मानी, प्रदीप यादव, एस०के० साहू, बटेश्वर कुमार कमलापुरी, रेहान अहमद, राम प्रकाश तिवारी, ओम प्रकाश लोधी, संजय पटेल आदि लोग प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×