पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा परिक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण 

कानपुर। नीट (यूजी)2026 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत, पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा श्री सुभाष स्मारक इण्टर कॉलेज साकेत नगर कानपुर नगर / कानपुर कन्या महाविद्यालय इंटर कॉलेज किदवई नगर कानपुर नगर/ महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज किदवई नगर कानपुर नगर एवं अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अभ्यर्थियों की सुव्यवस्थित प्रवेश-व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था, प्रकाश, स्वच्छता एवं पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों से समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, भीड़-भाड़ नियंत्रित करने एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित  को आवश्यक दिशा-निर्दश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×