हो जायें सावधान : तकिए के पास मोबाइल रखकर सोना है ‘साइलेंट किलर’, उठाने पड़ सकते हैं गंभीर नुकसान

आजकल के डिजिटल युग में मोबाइल फोन हमारे जीवन का खास हिस्सा बन गया है। हम अपना फोन हर समय साथ रखते हैं, यहां तक कि रात को सोते समय भी इसे तकिए के नीचे या सिरहाने रखना हमारी आदत बन चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आदत आपके लिए ‘साइलेंट किलर’ साबित हो सकती है?

मोबाइल से निकलने वाली ब्लू रेज (Blue Rays) और खतरनाक रेडिएशन आपके स्वास्थ्य पर बेहद बुरा असर डालते हैं। चाहे आप अलार्म लगाने के लिए फोन पास रखें या देर रात तक स्क्रॉलिंग करने के लिए, यह हर तरह से खतरनाक है।

नींद की कमी: हमारे फोन की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट सीधे तौर पर मेलाटोनिन हार्मोन को प्रभावित करती है। यह वही हार्मोन है जो हमारे शरीर को नींद आने का संकेत देता है और स्लीप साइकिल को नियंत्रित करता है। जब आप फोन पास रखकर सोते हैं, तो नींद की क्वालिटी में भारी गिरावट आती है और अनिद्रा (Insomnia) की समस्या पैदा होने लगती है।

माइग्रेन और सिर दर्द: मोबाइल फोन लगातार इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन छोड़ते हैं। जब फोन सिर के बहुत करीब होता है, तो इन तरंगों के कारण सुबह उठने पर भारीपन, लगातार रहने वाला सिर दर्द और माइग्रेन जैसी गंभीर समस्याएं शुरू हो सकती हैं।

बैक्टीरिया पनपने का खतरा: मोबाइल स्क्रीन पर भारी मात्रा में बैक्टीरिया पनपते हैं, चेहरे के पास फोन रखकर सोने से ये कीटाणु त्वचा तक पहुंचकर कील-मुंहासे (Acne) पैदा कर सकते हैं।

कानों में जलन: मोबाइल रेडिएशन के लंबे समय तक संपर्क में रहने से कानों में चुभन या जलन का एहसास हो सकता है।

मेंटल हेल्थ इशू: रात के समय नोटिफिकेशन की आवाज या लाइट न केवल नींद में खलल डालती है, बल्कि सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल से चिंता (Anxiety) और तनाव (Stress) का स्तर भी बढ़ जाता है।

स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सोने से कम से कम एक घंटा पहले फोन का इस्तेमाल बंद कर दें और उसे अपने बेड से कम से कम 3-5 फीट की दूरी पर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×